गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र के मेडरा गांव में एक अधिवक्ता ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।तहरीर के अनुसार, अधिवक्ता ज्ञानजी रविवार सुबह करीब नौ बजे घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान छह लोग लाठी, टंगारी और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। घटना में अधिवक्ता की एक अंगुली टूट गई और सिर के पीछे गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां सावित्री देवी को भी चोट लगी। आरोपियों ने पिकअप गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। ...