गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: अधिवक्ता संघ बारा के पदाधिकारियों ने एसीपी बारा को एक ज्ञापन सौंप कर न्यायालय एसीपी बारा के स्थानांतरण जारी करने को बारा में ही रोकने की मांग किया है। अधिवक्ता संघ बारा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी प्रयागराज और जिला पुलिस आयुक्त प्रयागराज के अनुमोदन के बाद ही एसीपी कार्यालय तहसील बारा में संचालित किया जा रहा है। ज्ञापन दे कर कहा कि जनहित में ही तहसील मुख्यालय पर एसीपी कार्यालय स्थापित किया गया है। इसके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू न किया जाए। इस मौके पर संघ के अन्य पदाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, दल बहादुर सिंह, सुनील दत्त त्रिपाठी, अशोक कुमार पाल, कौशल किशोर त्रिपाठी, संजीत सिंह, चंदन कुमार साहू, अभि...