गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: महीने भर के भीतर गुरुवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे फिर तीसरी बार भोगन पुल डूब जाने से आवागमन बन्द हो गया। जानकारी पाकर एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोगों के साथ साथ राजस्व कर्मियो को नदी के दोनों ओर सक्रिय कर लोंगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी। सबसे अधिक चिंता की बात उन 58 परिषदीय विद्यालयों सहित इंटर और डिग्री कॉलेजों के छात्रों और अध्यापकों की हो गई जो दो बजे के बाद अपने स्कूल बन्द कर घरों के लिए लौटते हैं। इसी तरह वे लोग भी फंस गये जो प्रयागराज अथवा कोरांव तहसील अपने मुकदमे और आसपास के बाजारों में आवश्यक काम निपटाने गये थे।

बाढ़ से नुकसान बेलन नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियन्ता सत्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि नौ सितंबर को सोनभद्र और मिर्जापुर जिलें में हुई बरसात के बाद गुर...