गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: लगातार हो रही बारिश के बीच जल निकासी व्यवस्था ठप होने से भारतगंज के नई बाजार बभनौटी टोला के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नाले और पोखर पर हुए अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी खड़ंजा मार्ग, खेतों और आसपास के घरों में भर गया है, जिससे आवागमन के साथ जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासी रवि भूषण द्विवेदी ने बताया कि पहले बारिश का पानी पोखर और नाले के माध्यम से आसानी से निकल जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नाले व पोखर पर अतिक्रमण होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत, प्रार्थना पत्र तथा आईजीआरएस के माध्यम से भी गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जलनिकासी का प्रयास शुरू, परमानपुर के...