Gangapar News: अतिक्रमण से कौड़िहार के नाला व नालियां जाम
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: कौड़िहार में जलनिकासी व्यवस्था नाला और नाली पर किए गए अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रही है। बारिश के पानी की निकासी बाधित होने से नाले और आसपास के खेतों में पानी भरा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी के साथ संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी सताने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी प्रयागराज से जलनिकासी में बाधा बन रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान रवि केसरवानी ने बताया कि नाली और नाले पर जगह-जगह अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे सफाई कराने में भी दिक्कत आ रही है। कुछ दिन पहले नवाबगंज पुलिस की मौजूदगी में पचदेवरा-कौड़िहार मार्ग और लखनऊ हाईवे स्थित कौड़िहार से अतिक्रमण हटवाया गया था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन दोबारा दुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.