गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: थाना शंकरगढ़ पुलिस चौकी नारीबारी स्थित रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर साईकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप सें घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नारीबारी ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। 70 वर्षीय गुलशन पुत्र मुशर्रफ निवासी बुदावा जसरा थाना घूरपुर, अपनी बेटी के ससुराल पुलिस चौकी नारीबारी स्थित कोहड़िया गांव में रहकर कबाड़ का काम करता था, वह साईकिल सें चाकघाट जा रहा था। जैसे ही वह मृत्युंजय हॉस्पिटल के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और वह सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नारीबारी अमित कुमार मौके पर पहुंच गुलशन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारीबारी इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

हिं...