गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रिश्तेदार के घर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। याकूबपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार वर्मा पुत्र मुरली वर्मा तमिलनाडु में एक कंपनी में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन के अवसर पर वह घर आया हुआ था। यह भी पढ़ें- Badaun News: राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत शुक्रवार शाम वह अपने रिश्तेदार से मिलने मोहनगंज गया था। देर रात बाइक से अपने घर वापस लौट रहा थ...