गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार मिर्जापुर कलेक्ट्रेट कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को मांडा पुलिस सीएचसी मांडा ले गयी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चोटें अधिक होने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। मिर्जापुर जनपद के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत तेलियानी बिरौरा निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र बेचूराम मिर्जापुर कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बुधवार देर रात वे बाइक से अपने प्रयागराज से लौटकर अपने घर जा रहे। थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत दिघिया बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने रमेश कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सहित जमीन पर गिरे युवक को गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल युवक के जेब में रखे कर्मचारी परिचय पत्र...