गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: शुक्रवार को अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन गांव निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ बब्बू पुत्र स्वर्गीय राम दुलार यादव परिवार के साथ झूंसी में रहते थे। वह शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक से फूलपुर की ओर आ रहे थे। इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के भुलईकापूरा गांव के सामने प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गय...