गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल पंडित का पूरा मेजारोड में गुरुवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों तथा अनुपयोगी सामग्री का सदुपयोग करते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाईं। छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। विद्यालय के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त डीजीपी पंजाब डॉ. आद्या प्रसाद पांडेय ने छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या जयंती घोष ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ-साथ आपसी स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे...