नई दिल्ली, मई 24 -- हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष धार्मिक महत्व है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आईं। इस साल गंगा दशहरा का महापर्व 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने, मां गंगा की पूजा-अर्चना करने और उनकी आरती करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा के साथ गंगा जी में स्नान नहीं कर पाता, वह घर पर ही गंगाजल मिले पानी से स्नान करके भी पुण्य प्राप्त कर सकता है। इस पावन दिन पर मां गंगा की आरती करना विशेष फलदायी माना जाता है।मां गंगा की आरती ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित ...