नई दिल्ली, मई 16 -- हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा से ही होती है। मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी आराधना करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, रुके हुए काम बनने लगते हैं और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। अगर आपको बार-बार कामों में रुकावट आ रही है, व्यापार में हानि हो रही है या मनोकामना पूरी नहीं हो रही है, तो गणेश जी के कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपनाकर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।गणेश पूजन का महत्व भगवान गणेश बुद्धि, विद्या और सफलता के देवता हैं। उनकी पूजा से ना सिर्फ विघ्न दूर होते हैं, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। वास्तु और ज्योतिष दोनों में गणेश जी की पूजा को सबसे पहले करने की सलाह दी जाती है। रोजाना या...