नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना करने वाले लोग अक्सर इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि वह इस बार बप्पा के आगमन पर कैसे सजावट करेंगे। जो लोग गणपति की स्थापना हर साल करते हैं वह हमेशा नए तरीके से सजावट करना चाहते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है और इसी दिन से 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव शुरू हो जाता है। ऐसे में यहां हम पान पत्तों से बैकड्रॉप सजाने का एक खास तरीका लेकर आए हैं। अगर आपका डेकोरेशन बजट कम है तो आप यहां बताए तरीके से सजावट कर सकते हैं। जानिए, कैसे करें बैकड्रॉप के लिए पान पत्तों से सजावट-पान पत्तों से बैकड्रॉप की सजावट करने की टिप्सपान पत्तों से सजावट करने के लिए आपको जरूरत होगी कुछ पान पत्तों की, एक्रेलिक रंग, पतला ब्रश और डबल साइड टेप।इस डेकोरेशन को करने के लिए आप कुछ पान के पत्तों को लें। फिर इनके प...