नई दिल्ली, मई 6 -- ज्योतिषीय दृष्टि से मई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने होने वाले ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन लोगों पर गहरा असर डालेंगे। आधा मई खत्म होते ही एक ऐसा योग बनेगा जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार 18 मई को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि इस राशि में इस वक्त गुरु पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में जब चंद्रमा और गुरु की युति (Moon-Jupiter Conjuction) होता है तो बहुत ही सुंदर योग बनता है जिसे गजकेसरी योग कहा जाता है। इस योग के दौरान कई सकारात्मक बदलाव देखे जाते हैं। 18 मई के बाद कुल 5 राशियों को इस योग का अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है।गजकेसरी योग से होने वाला लाभ अब जान लेते हैं कि आखिर गजकेसरी योग किस तरह से अच्छा बदलाव लाता है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गजकेसरी योग जिंदगी पर अच्छा असर डालता है। ऐ...