नई दिल्ली, जून 11 -- मारुति सुजुकी के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि कंपनी का कार एक्सपोर्ट 2013-14 में लगभग 1,00,000 यूनिट से बढ़कर 2025-26 में लगभग 4,50,000 यूनिट हो गया है। उन्होंने भारत की कॉम्पिटिटिवनेस को बेहतर बनाने का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए सुधारों को दिया। भार्गव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई संदेश में ये बातें कहीं। 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार के चुने हुए प्रमुख रहने वाले नेता बने। भारत कार बनाने वाले दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देशअपने संदेश में भार्गव ने कहा, "2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पद संभालने के बाद इंडस्ट्रियल ग्रोथ, कॉम्पिटिटिवनेस, रोजगार और वेल्थ क्रिएशन के महत्व को समझा गया। उन्होंन...