नई दिल्ली, जून 7 -- सुजुकी ने कॉम्पैक्ट SUV फ्रॉन्क्स का नया 'स्पोर्ट' वेरिएंट - Fronx Sport लॉन्च कर दिया है। इसकी एंट्री मलेशिया में हुई है। यह नया मॉडल स्टैंडर्ड फ्रॉन्क्स के मुकाबले दिखने में ज्यादा स्पोर्टी है। मलेशिया में बेस फ्रॉन्क्स की कीमत MYR 1,18,888 (करीब 27.89 लाख रुपये) है। वहीं, नई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट की कीमत MYR 1,30,888 (करीब 30.70 लाख रुपये) है। मलेशिया में फ्रॉन्क्स को प्रीमियम कीमत पर सेल किया जाता है क्योंकि इसे इंडोनेशिया से CBU यूनिट के तौर पर इंपोर्ट किया जाता है। नई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें मोनोटोन कूल ब्लैक और ड्यूल-टोन पर्ल स्नो व्हाइट विद कूल ब्लैक शामिल हैं।17-इंच अलॉय वील्स का ऑप्शन नई सुजुकी फ्रॉन्क्स स्पोर्ट खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसमें एक खास बॉडी कि...