नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अमेजन पर वॉशिंग मशीनों की नई रेंज को देखकर लोगों के मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है-Top Load या Front Load, आखिर घर के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन सही रहेगी? अक्सर लोग सिर्फ कीमत या लुक देखकर मशीन खरीद लेते हैं, लेकिन गलत चुनाव से बिजली का बिल बढ़ सकता है और कपड़े भी जल्दी खराब हो सकते हैं। Front Load वॉशिंग मशीनें कपड़ों को बेहतर तरीके से धोती हैं और कम पानी इस्तेमाल करती हैं। इससे लंबे समय में पानी और बिजली दोनों की बचत होती है। वहीं Top Load मशीनें इस्तेमाल में आसान होती हैं, इनमें कपड़े डालने के लिए झुकना नहीं पड़ता और ये आमतौर पर कम बजट में मिल जाती हैं। यही वजह है कि मिडिल क्लास परिवारों में आज भी Top Load मशीनें ज्यादा पसंद की जा रही हैं। दूसरी ओर, बड़े शहरों के फ्लैट्स में जगह और पानी बचाने के लिए लोग Front Load म...