नई दिल्ली, मार्च 5 -- शुक्रवार यानी 6 मार्च के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आने वाली है। रोमांस से लेकर रिएलिस्टिक सोशल ड्रामा, हॉरर से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज हो रहा है। अगर आप वीकेंड पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर एंजॉय करना चाहते हैं तो ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज को देख सकते हैं।चिरैया ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियोहॉटस्टार दिव्या दत्ता की फिल्म 'चिरैया' एक संवेदनशील और जरूरी विषय पर बात करती है। कहानी भारतीय परिवारों में सहमति, मैरिटल रेप और सामाजिक चुप्पी जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। दिव्या एक ऐसे किरदार में हैं जो एक परेशान करने वाली सच्चाई की गवाह बनती है। यह फिल्म असहज सवाल पूछती है और सीधे दिल पर चोट करती है।जब खुली किताब ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5 'जब खु...