नई दिल्ली, अगस्त 19 -- अगर आप मोबाइल रिचार्ज के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन भी चाहते हैं, तो अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। Jio, Airtel और Vi अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में Netflix का एक्सेस दे रहे हैं। इन प्लान्स में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, हर प्लान में Netflix का एक जैसा सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता। कहीं Mobile तो कहीं Basic प्लान दिया जाता है। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में बताते हैं।Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान Reliance Jio का 1,299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 168GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। प्लान की सबसे बड़ी खासियत Netfli...