नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- Delhi Govt Free Coaching: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी घोषणा की है। दिल्ली सरकार अब 2,200 छात्रों को JEE (इंजीनियरिंग), NEET (मेडिकल), CLAT (लॉ), CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) और CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम "महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन" का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के समान अवसर देना है।21 करोड़ रुपये का बजट और प्रमुख इंस्टीट्यूट इस महत्वाकांक्षी योजना पर सरकार लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च करेगी। छात्रों को कोचिंग देने के लिए कई प्रमुख और प्...