नई दिल्ली, मई 31 -- Perplexity gives Free Mac Mini to users: कैसे हो अगर आपको Apple का Mac Mini मुफ्त में मिल जाएं? जाहिर सी बात है, कोई भी खुशी से झूम उठेगा। ऐसा ही कुछ हो रहा है कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के साथ। पॉपुलर AI कंपनी Perplexity, क्रिएटर्स और टेक के शौकीनों के एक खास ग्रुप को ऐप्पल का Mac Mini कंप्यूटर मुफ्त में दे रही है, लेकिन यह सब कंपनी बेवजह नहीं कर रही है। कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है ताकि वह अपने नए AI-पावर्ड फीचर 'Personal Computer' को दिखा सके। खास बात यह है कि हाल के दिनों में Apple का Mac Mini टेक की दुनिया में सबसे ज्यादा मांग वाली चीजों में से एक बन गया है, क्योंकि ऑटोनॉमस AI एजेंट्स के बढ़ने के साथ-साथ उन्हें चलाने के लिए लोकल कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है। चलिए डिटेल में बताते हैं क्या है पूरा मामला...परप्लेक्सिटी, क...