नई दिल्ली, जून 19 -- भारत में फुटबॉल प्रेमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए खास Football Plans लेकर आई हैं। दोनों कंपनियों ने 798 रुपए की कीमत में नए प्लान लॉन्च किए है, जिसमें यूजर्स को सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं बल्कि फुटबॉल मैच देखने का भी फायदा मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंपनियों ने लगभग एक जैसी कीमत वाला प्लान पेश किया है, लेकिन उनके फायदे थोड़े अलग हैं। Jio ने इसे Football Pass Data Pack के तौर पर लॉन्च किया है, जबकि Airtel ने भी फुटबॉल प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए नया प्लान पेश किया है। Jio के 798 रुपए वाले Football प्लान में मिलेंगे ये फायदे यह प्लान उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो FIFA World Cup ...