नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- FMGE December Exam 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बड़ा अवसर दिया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो आज, 9 दिसंबर 2025 से खोल दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने FMGE दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है और वे अपने फॉर्म में कोई गलती सुधारना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर यह सुधार कर सकते हैं। यह सुधार विंडो केवल सीमित समय के लिए खोली गई है, इसलिए उम्मीदवारों को बिना देर किए अपनी गलतियों को सुधार लेना चाहिए।आवेदन में सुधार की महत्वपूर्ण तिथियां एडिट विंडो खुलने की तिथि: 9 दिसंबर 2025 सुधार करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2025 उम्मीदवारों को यह भी ध्यान ...