नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- दिवाली के मौके पर नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की Big Bang Diwali Sale 2026 आपके काम की हो सकती है। इस सेल में Apple के कई iPhone की कीमत में कटौती की गई है। इनमें iPhone 17, iPhone 15, iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro और iPhone Air शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 की डील की है, जिसको सेल में 20,000 रुपए के ऑफर्स के साथ 79,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इस ऑफर में छूट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। Flipkart की यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। सेल में सिर्फ फोन की कीमत कम नहीं हुई है, बल्कि SBI के चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ...