नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- फ्लिपकार्ट की साल की बड़ी Big Billion Days Sale 2026 अगले महीने शुरू होने वाली है और कंपनी ने स्मार्टफोन डील्स से जुड़ी डील्स शेयर करनी शुरू कर दी हैं। इस बार Samsung के कई Galaxy स्मार्टफोन पर खास ऑफर मिलने वाला है। इनमें Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy S25, Galaxy A36, Galaxy F70 Pro 5G और Galaxy F70e 5G शामिल हैं। फ्लिपकार्ट ने फिलहाल इन फोन की सटीक सेल कीमत कन्फर्म नहीं की है, लेकिन अलग-अलग मॉडल के लिए प्राइस रेंज जरूर टीज की गई है। सबसे बड़ा हाइलाइट Samsung Galaxy S25 FE को माना जा रहा है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, यह फोन Big Billion Days Sale में 4X,XXX रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध होगा, यानी इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रहेगी। Galaxy S25 FE को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन मे...