फिरोजाबाद, अक्टूबर 20 -- Firozabad News: नगर निगम की वर्षों पुरानी शहर की प्रमुख चंद्रशेखर मार्केट और शास्त्री मार्केट की जर्जर हालत देखकर निगम द्वारा कोई एक्शन नहीं लिए जाने पर व्यापारियों ने खुद ही इन्हें रंगवा-पुतवा डाला। 250 दुकानों के दुकानदारों ने कमेटी बनाई और चंदा एकत्रित किया। लाखों रुपयों से सभी दुकानों के बाहर की टूट-फूट को सही कराया। जीने से ऊपरी तल पर जाने वाले हिस्सों में जो जर्जर हिस्से थे उनकी मरम्मत करा डाली। तीन महीने के अंदर ही अधिकांश दुकानों रंगाई और शटरों पर पुताई का काम पूरा कर लिया। भगवा रंग में रंगी आ रही ये दुकानें हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। फिरोजाबाद की पुरानी मार्केट जहां पर महिलाओं की चूड़ियों से लेकर कपड़े और कास्मेटिक, ब्यूटीपार्लर की दुकानों और पुरुषों के लिए जूते चप्पल से लेकर कपड़ों की दुकान...