फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना पुलिस ने पुरातन विद्यालय के पास से एक युवक को दस लीटर देशी शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम साहिद पुत्र सोनू निवासी गिहार कालोनी प्रतापपुर रोड जैन भट्टा के पास बताया। वहीं एक अन्य युवक को दस लीटर शराब के साथ एटा रोड के एफसीआई गोदाम के पास से पकड़ा। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम छोटू पुत्र धनीराम निवासी गिहार कालोनी प्रतापपुर रोड जैन भट्टा के पास बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...