फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: शुक्रवार की रात धोबी गली में पटाखों का जखीरा मिलने के मामले में पुलिस की देर रात तक कार्रवाई कर गोदाम से 19 कुंतल पटाखे बरामद किए। पुलिस ने पटाखों को फायर ब्रिगेड कार्यालय भेज दिया जहां पटाखों पर पानी डालकर उन्हें रखा गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि शुकवार को एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि धोबी गली में एक मकान के गोदाम में पटाखों का जखीरा रखा हुआ है। पुलिस, एसओजी की टीम ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक गोदाम पर छापा मारा। छापेमार कार्यवाही से वहां हड़कंप मच गया। नगर की घनी आबादी में पटाखों का जखीरा बरामद होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोदाम में खाने पीने के सामान के साथ ही पटाखों को रखा गया था। जिससे पहली नहर में प्रशासन को धोखा दिय...