फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: थाना बसई मोहम्मदुपर के उपनिरीक्षक मनोज कुमार हमराहों के साथ गश्त पर थे। बीएस मुखिया वाले रास्ते से बसई मोहम्मदपुर की तरफ एक व्यक्ति के अवैध शराब के साथ जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर थैले सहित संदिग्ध को पकड़ा। पुलिस को थैले से 16 पौव्वा देशी शराब मिली। आरोपी ने अपना नाम श्रीभगवान निवासी नई तौर नब्बे बीघा थाना बसई मोहम्मदपुर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...