फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित छठवीं जिला एथलेटिक्स जूनियर मीट एवं राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। शिव आदर्श इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 आदि आयु वर्ग में दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, हर्डल्स, पेंटाथलॉन और ट्रायथलॉन में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 20 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए दस खिलाड़ियों का चयन किया। हर्डल्स में भवनेश, दौड़ में नितिन कुमार, मोहित, पेटाथलॉन में लव्यांशु, भानु प्रताप, शॉटपुट में रोहित यादव, सुमित कुमार, लंबीकूद में सावन कुमार, संदीप शामिल हैं। वहीं प्रिंस का चयन दौड़, जेवलिन थ्रो एवं ऊंचीकूद के लिए हुआ। दौड़, लंबीक...