फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: नशे के कारोबार पर खैरगढ़ पुलिस ने शिकंजा कस दिया। 1 किलो 44 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खैरगढ़ पुलिस ने 1 किलो 44 ग्राम गांजे के साथ 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।नगला भवानी जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की नर्सरी के पास चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा। आरोपी की पहचान सतीश पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला हिम्मत के रूप में की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक परविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...