फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: गौशपूरा में जमीन जायजाद में हिस्सा मांगने पर उसके भाई, माता पिता ने युवक, उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवक ने थाने में अपने माता पिता, भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम गोशपुरा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका भाई नीरज उर्फ शैलेंद्र, पिता राजवीर सिंह, मां सुखदेवी रुपये के लेनदेन, जमीन के हिस्सा बांट को विवाद चला आ रहा है। परिजन हिस्से को लेकर टहला रहे हैं। 15 सितंबर को जब उसने जमीन जायजाद में हिस्सा मांगा तो उन्होंने उसके, उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट कर दी। 16 सितंबर की शाम उसके भाई, माता पिता ने दंपति से गाली-गलौज करते दुबारा से बेरहमी से मारा पीटा। हिस्सा देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही दंपति को घर से...