फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हाईवे पार कर रहे किसान की वाहन के रौंदने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी पहुंच गए। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जरैला निवासी 45 वर्षीय किसान मंगल सिंह पुत्र प्रेमशंकर शनिवार दोपहर खेत पर गया था। देर शाम वह पैदल घर वापस लौट रहा था। धातरी के निकट हाईवे पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...