Firozabad News: हाईवे पर वाहन के रौंदने से महिला की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मल्हापुर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रही अज्ञात महिला को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। रविवार सुबह करीब छह बजे गांव मल्हापुर के सामने एक महिला हाईवे पार कर रही थी। उसी दौरान सिरसागंज की ओर से शिकोहाबाद की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के रौंदने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.