फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- Firozabad News: लाइनपार थाना क्षेत्र में बुधवार रात हाईवे पर तेज रफ्तार से फर्राटे भर रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। कार पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। बुधवार रात तेज रफ्तार कार हाईवे से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान जयना कोल्ड स्टोर के सामने चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। यह देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कार से बचने के लिए वाहन रोक लिए। दुर्घटना देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने कार ...