Firozabad News: हाईवे पर केंटर की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल
फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- Firozabad News: सोमवार रात गुरुग्राम वापस जा रहे बाइक सवार युवक की सिरसागंज थाना क्षेत्र में केंटर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। हादसे के बारे में जानकारी होने पर देर रात परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। जिला मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव बांसक निवासी 18 वर्षीय आकाश पुत्र अशोक गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके साथ में 17 वर्षीय चचेरा भाई निर्दोष पुत्र अजय कुमार भी रहता था। दीपावली पर दोनों भाई अपने घर पर आए हुए थे। सोमवार रात आठ बजे दोनों भाई गुरुग्राम के लिए घर से निकले। बाइक आकाश चला रहा था और चचेरा भाई पीछे बैठा था। सिरसागंज के गुंजन चौक पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.