फिरोजाबाद, अक्टूबर 8 -- Firozabad News: कांचनगरी की चूड़ी पकाई भट्ठियों पर बुधवार को काम लग गया। इसी के साथ पकाई भट्ठी परिसरों में कांच की रंग बिरंगी चूड़ियों की खनक गूंजने लगी। बताते चलें कि नेचुरल गैस पर मूल्य वृद्धि के चलते चूड़ी पकाई रेट बढ़ाने को लेकर विगत 5 दिन से पकाई भट्ठी संचालकों ने अघोषित रूप से हड़ताल कर रखी थी। मंगलवार को नगर में मनोहर ग्लास स्टेशन रोड पर चूड़ी पकाई की रेट बढ़ोतरी को लेकर चूड़ी गोदाम स्वामी और चूड़ी पकाई भट्ठी संचालकों के बीच हुई समझौता वार्ता में चूड़ी पकाई की रेट में 5 रुपये प्रति तोड़ा की दर से वृद्धि किए जाने पर सहमति बन गई थी। इसी के साथ चूड़ी पकाई की रेट बढ़ोतरी को लेकर चला आ रहा गतिरोध दूर हो गया था। बैठक में चूड़ी पकाई रेट बढ़ोतरी पर सहमति बनने के बाद भट्ठी संचालकों द्वारा हड़ताल समाप्त करने का ऐलान क...