फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- Firozabad News: नगर में जलेसर रोड स्थित ककरऊ कोठी से दाऊदयाल स्टेडियम तक सड़क के किनारे लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है । जिसके चलते रात के समय यहां पर घना अंधेरा छाया रहता है । जिससे सड़क पर गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सावन के महीना में बारिश के मौसम में सड़क पर फिसलन हो जा रही है। वहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधकार छाया रहता है। इधर कांवड यात्रियों को रात्रि में इस मार्ग से गुजरते समय इस सड़क मार्ग पर पर्याप्त रोशनी ना होने से दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है।वहीं दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक पैदल यात्री और बुजुर्ग को सबसे अधिक परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है । रात्रि में सडकों पर इस पसरे अंधेर...