Firozabad News: स्टेशन पर शराब पीने से मना करने पर यात्रियों पर किया पथराव
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन शराब पीने से मना करने पर आरोपी युवक ने लोगों पर पथराव कर दिया। घटना में एक यात्री घायल हो गया। रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी को किसी तरह से दबोचकर चौकी ले गए। जहां पर जीआरपी ने शांतिभंग में युवक का चालान कर दिया। मीनू यादव पुत्र राम अवतार निवासी नगला ताल थाना नगला खंगर रेलवे स्टेशन पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां बैठे यात्रियों ने जब युवक से शराब पीने से मना किया तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने यात्रियों पर पथराव कर दिया। जिससे एक यात्री की नाक के पास पत्थर लगा जिससे वह घायल हो गया। घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.