Firozabad News: स्कूल में शराब पीकर पहुंचे शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा
फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, नारखी ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक ने गुरु की गरिमा को तार-तार कर दिया। शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक ने बच्चों की पिटाई की तो दर्जनों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा किया। यह देखकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर पहुंचे बीईओ ने ग्रामीणों को समझाकर कक्षाओं का संचालन शुरू कराया। सूचना मिलने पर स्कूल पहुंची पुलिस ने शिक्षक को अपनी हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। मामला प्राथमिक स्कूल आलमपुर का है। सहायक अध्यापक अमृत पाल शनिवार सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने किसी बात को लेकर बच्चों की पिटाई कर दी तो जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। शिक्षक के मुंह से शराब की बदबू आने पर अभिभावकों हंगामा करने लगे। यह देखकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.