फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: टूंडला में संचालित एक स्कूल की प्रबंधिका ने फीस में देरी होने पर आठ बच्चों को घर वापस भेज दिया। जिसकी शिकायत आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी ज्योति पाठक टूंडला से की है। शिकायत में बताया है कि 11 अगस्त को कक्षा 6 की छात्रा गुरलीन कौर के पिता ने स्कूल टीचर से 12 अगस्त को दोपहर तक अगस्त के महीने की फीस जमा करने की बात की, तो स्कूल टीचर ने कहा ठीक है बच्ची को भेजो। जब 12 अगस्त को बालिका स्कूल पहुंची तो स्कूल प्रबंधिका ने बच्ची को दोबारा घर वापस भेज दिया और कहा जब तक आपके घरवाले फीस जमा नहीं करते तब तक स्कूल नहीं आना है। बच्ची के इस समय टेस्ट चल रहे हैं जिसको लेकर बच्ची परेशान है। आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्...