Firozabad News: स्कूटी सवारों ने युवकों को पीटा, मोबाइल तोड़े
फिरोजाबाद, सितम्बर 18 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में एटा रोड रोटी बैंक के पास स्कूटी, बाइक की मामूली भिंडत के बाद कार सवार ने अपने दोस्तों को बुलाकर स्कूटी सवारों के साथ जमकर मारपीट कर दी। दोनों के मोबाइल तोड़ दिए। युवक ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। अमन पुत्र रामनरेश निवासी वंशी नगर स्कूटी से अपने दोस्त के साथ एटा रोड पर जा रहा था। इसी दौरान कार सवार ने टक्कर मार दी। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज होने लगी। कार सवार ने अपने दोस्तों को बुलाकर स्कूटी सवार युवकों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने स्कूटी सवार युवकों को जमीन पर गिराकर लात घूंसे से पीटा। युवक ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.