फिरोजाबाद, नवम्बर 2 -- Firozabad News: आगरा से शिकोहाबाद तकादे पर जा रहे रिफाइंड कारोबारी की स्कूटी मक्खनपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। उनकी पुत्रवधू भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष हैं। आगरा के विजय नगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बृजमोहन लाल गुप्ता पुत्र रामगोपाल रिफाइंड के थोक कारोबारी थे। उनकी छत्ता बाजार में ब्रजमोहन लाल गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वे सोमवार सुबह नौ बजे स्कूटी ने सिक्सलेन बाईपास होते हुए शिकोहाबाद तकादा करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान सांती चौराहा के निकट अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। सिर में चोट ल...