फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: स्वतंत्रता दिवस पर शासन की ओर से जलकल विभाग को स्वीकृत 15 टैंकरों में से प्रथम खेप के रूप में दो नए टैंकर उपलब्ध कराए गए। जल्द ही अन्य टैंकर विभाग को सौंप दिए जाएंगे। नए टैंकर मिलने के बाद शहर में पानी की बर्बादी पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। सहायक अभियंता जलकल विभाग रंजीत सिंह ने बताया कि शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दोनों टैंकर विभाग को उपलब्ध करा दिए। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार शासन द्वारा कुल 15 टैंकर उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है जिसकी पहले खेप विभाग को मिल गई। सहायक अभियंता ने बताया कि नए टैंकर मिलने के बाद शहर में पानी की बर्बादी पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...