फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र के लुखरिया में सिलेंडर फटने से मकान की छत नीचे गिर गई। मलबे में युवक घायल हो गया। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाए। लुखरिया निवासी धर्मवीर सोमवार को मकान की छत पर था। घर में सिलेंडर फटते ही तेज धमाके के साथ छत का हिस्सा नीचे आ गिरा और धर्मवीर घायल हो गया। परिजनों ने मलबे में फंसे धर्मवीर को निकाला। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...