फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: बुधवार रात अपने दोस्त को छोड़कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार की मैक्स ने रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश उर्फ बबलू बुधवार रात दस बजे अपने दोस्त को छोड़ने के लिए गांव गढ़िया गया था। दोस्त को छोड़ने के बाद वह अपनी बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। वह सोंथरा रोड पर पहुंचे उसी दौरान गंगा देवी कोल्ड स्टोरेज के पास सिरसागंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मैक्स ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...