फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार को जाम लगने पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने ऑटो में डंडा मार दिया। जिससे आक्रोशित चालकों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए फ्लाईओवर पर ऑटो खड़े कर जाम नहीं लगाने की हिदायत दी। रसूलपुर थाना के निकट फ्लाईओवर बना हुआ है। थाने के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ते ही काफी संख्या में ऑटो खड़े रहते हैं। जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही जाम खुलवाने पहुंचा। उसने एक ऑटो में डंडा मार दिया। इससे वहां मौजूद अन्य ऑटो चालक आक्रोशित हो गए। सिपाही की इस कार्रवाई से नाराज सभी ऑटो चालक एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। चालकों के एकत्रित होने से मौके पर लोगों की भीड...