फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: मौसी के लड़के की हरकत एक युवक को भारी पड़ गई। 27 जून को युवक की शादी में आया मौसी का बेटा गांव की एक युवती को बहला-फुसला कर ले गया। इस मामले में सात दिन पहले ही शादी कर दुल्हन लेकर आए युवक के खिलाफ भी युवती को बहला-फुसला कर ले जाने की साजिश रचने में मुकदमा कायम हो गया है। शादी के बाद की रस्मों को निबटाने में जुटा परिवार अब कानूनी दांव-पेंच में उलझा है। मामला थाना जसराना के एक गांव का है। गांव में रहने वाली ललिता देवी के बेटे सुमित की शादी 27 जून को थी। शादी में ललिता देवी की रुद्रपुर अवागढ़ में रहने वाली बहन का लड़का अंशुल भी शामिल होने आया था। शादी में आया युवक गांव में ही रहे वाली एक विवाहिता को बहला-फुसला कर अपने साथ चार जुलाई को ले गया। विवाहिता की शादी कुछ महीने पहले नवंबर 2025 में एटा निवासी युव...