फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक युवती की रेप के बाद हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं घटना की महत्वपूर्ण कड़ी होटल संचालक की तलाश की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने युवती की सहेली को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। मृतका के सूटकेस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उससे कई प्रश्न पूछे। मृतका की सहेली ने पुलिस के सवालों का एक एक कर जवाब दिया। पुलिस काजल के जवाब का अवलोकन कर रही है।बताते चले कि थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक युवती की उसके दोस्त नितिन ने होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर उसकी दीवार में सिर मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों युवक उसके शव को बाइक पर लेकर शव ठिकाने लगाने जा रहे थे लेकिन उससे पूर्व ही पुलिस ...