फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के मोहल्ला शंकरपुरी में एक युवक ने अपनी पुत्रवधू, उसके मायके पक्ष पर मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदनमोहन पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला शंकरपुरी ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे की शादी विशाखा पुत्री विजयपाल निवासी महाराम थाना पटियाली कासगंज के साथ 1 मार्च 2025 को की थी। शादी के बाद से बेटा बहू में झगड़ा हुआ। उसका बेटा बाहर रहता है। उनका आरोप है कि उसकी पुत्रबहू सास ससुर को प्रताड़ित करती है। जब इसकी शिकायत बहू के परिजनों से की तो उन्होंने अपनी बेटी को समझाने के बजाय सास ससुर से गाली गलौज कर दी। इस दौरा रास्ते में पुत्रवधु के पिता विजयपाल, भाई शिवनाथ, विनय, सुमित, पुत्रवधु कार से मिले...